पट्टी: मंडियों में धान की सुचारू और कुशल खरीद प्रक्रि या सुनिश्चित की जाएगी और किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी। ये शब्द पंजाब के कैबिनेट मंत्नी लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को अनाज मंडी हरिके में धान की औपचारिक खरीद प्रक्रिया शुरू करने के अवसर पर व्यक्त किए। इसके बाद कैबिनेट मंत्नी ने अनाज मंडी नौशहरा पन्नू का दौरा किया और धान की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। इस अवसर पर चेयरमैन दिलबाग सिंह और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि इस सीजन के दौरान तरनतारन जिले की मंडियों में 09,28,596 मीट्रिक टन धान की आवक होने की संभावना है। धान की सुचारू खरीद के लिए 60 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं और सरकार ने 2389 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी तय किया है। इन खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए जिले के सभी खरीद केंद्रों पर बिजली, सफाई, रोशनी, स्वच्छ पेयजल और अस्थायी शौचालयों आदि की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्नी ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार के निर्देशानुसार जिले की अनाज मंडियों में धान की खरीद की जाए और धान बेचने आए किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आए।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मंडियों में केवल साफ और सूखी धान की फसल ही लेकर आएं। उन्होंने कहा कि जिले की सभी 60 मंडियों के सुचारू प्रबंधन और किसानों की सुविधा के लिए मार्कीट कमेटियों के कर्मचारियों की मंडियों में ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने किसान भाइयों से भी अपील की कि पंजाब सरकार द्वारा निर्धारित 17 फीसदी से अधिक नमी वाले धान को मंडी में न लाया जाए और केवल सूखी फसल ही मंडी में लाई जाए ताकि फसल बेचने में कोई परेशानी न हो।
ये भी पढ़ें: हिमाचल के इस जिले के डीसी की पत्नी ने पास की UPSC परीक्षा, 79वां रैंक हासिल किया