Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर सीमा पर मादक पदार्थों के साथ भारतीय तस्कर गिरफ्तार

January 23, 2025

अमृतसर सीमा पर मादक पदार्थों के साथ भारतीय तस्कर गिरफ्तार

Smuggler Arrested at Amritsar Border : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने संयुक्त रूप से अमृतसर सीमा पर मादक पदार्थों के साथ एक भारतीय तस्कर को पकड़ा है।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि कल रात BSF खुफिया विंग द्वारा अमृतसर सीमा पर तस्करी के प्रयास के बारे में दी गई एक सूचना के आधार पर चलाये गये एक संयुक्त छापेमारी अभियान में, BSF और STF अमृतसर ने भारतीय तस्कर को एक मोबाइल फोन के साथ पकड़ा। उसके खुलासे पर संयुक्त दल ने संदिग्ध क्षेत्र की गहन तलाशी ली और अमृतसर के बलहरवाल गांव से सटे क्षेत्र से संदिग्ध हेरोइन का एक पैकेट (कुल वजन- 550 ग्राम) बरामद किया।

यह ऑपरेशन ड्रोन मूवमेंट के सावधानीपूर्वक विश्लेषण और BSF खुफिया विंग द्वारा उपयुक्त पुष्टि के माध्यम से एकत्र की गई ठोस खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए BSF और पंजाब पुलिस के बीच समन्वित प्रयासों के एक भाग के रूप में चलाया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें