Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान से 3 किलो हैरोइन मंगवाने वाला तस्कर गोपी गिरफ्तार

June 14, 2026

पाकिस्तान से 3 किलो हैरोइन मंगवाने वाला तस्कर गोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पाकिस्तान से हैरोइन मंगवाने वाले तस्कर गुरप्रीत सिंह गोपी को अमृतसर देहाती की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अमृतसर देहाती कमलप्रीत सिंह ने बताया है कि 9 जून को थाना घरिंडा की पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल की मदद से बॉर्डर एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस ऑपरेशन के दौरान 3 किलो से भी ज्यादा हैरोइन बरामद की गई थी। तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर टैक्निकल जांच शुरू की गई।

इस जांच के दौरान पता चला के गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव मुहावा नजदीक अटारी बॉर्डर द्वारा पाकिस्तान में बैठे तस्कर के साथ फोन पर बात की गई। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन द्वारा हैरोइन भेजी गई थी। इससे पहले के गोपी बॉर्डर पर गिराई गई है उनको उठाता। पुलिस ने हैरोइन को कब्जे में ले लिया था। तस्कर की पहचान होने के बाद पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें