Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव वीके सिंह हुए रिटायर, सांझी की तस्वीरें

November 30, 2024

पंजाब के मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव वीके सिंह हुए रिटायर, सांझी की तस्वीरें

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष मुख्य सचिव वीके सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। वीके सिंह ने अपना आखिरी दिन पंजाब सचिवालय में आईएएस अधिकारी के रूप में बिताया।

पंजाब कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी को पिछले साल नवंबर में राज्य में वापस भेज दिया गया था और उन्हें मुख्यमंत्री का विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था। निवर्तमान विशेष मुख्य सचिव, भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं, जिन्होंने राज्य और केंद्र सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

1990 बैच के आईएएस अधिकारी ने भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव, कपड़ा मंत्रालय में विशेष सचिव तथा रक्षा मंत्रालय के भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग में सचिव के रूप में कार्य किया है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें