Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शहर में आवारा कुत्ताें का आतंक, 12 घंटे में 15 लोगों को काटा

September 21, 2025

शहर में आवारा कुत्ताें का आतंक, 12 घंटे में 15 लोगों को काटा

लुधियाना: आवारा कुत्ताें के आतंक से शहरवासी दहशत में हैं। शनिवार दोपहर बाद से 12 घंटे में करीब 15 लोग कुत्ताें के काटने से घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। सिविल अस्पताल में शनिवार रात को इलाज करवाने आए घायलों में 4 महिलाओं व 2 व्यक्तियों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। घायलों की पहचान गांव जस्सियां की रहने वाली हरपाल कौर (59), काराबारा की पूजा रानी (35), काराबारा की संदीप कौर (47), बस्ती जोधेवाल की ममता रानी (23) व बाजवा नगर के रहने वाले केशवर शर्मा (50) के अलावा एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई।

पहले मामले में गुरनाम नगर की रहने वाली हरपाल का कहना है कि वह बुड्ढा दरिया के नजदीक अघोरी बाबा की दरगाह के नजदीक चाय की दुकान चलाती है और शनिवार शाम को चाय देने जा रही थी कि अचानक कुत्ते ने काट लिया। दूसरे मामले में पीड़िता 35 वर्षीय पूजा के मुताबिक वह सलेम टाबरी के इलाका काराबारा की रहने वाली है और मैडीकल हाल से दवाई लेकर पैदल घर आ रही थी तो घर के नजदीक आवारा कुत्ते पीछे पड़ गए और उसे काट लिया।

तीसरे मामले में घायल ममता ने शनिवार रात को सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि वह बस्ती जोधेवाल के नजदीक विश्वकर्मा मंदिर के नजदीक रहने वाली है और प्राइवेट स्कूल में बच्चों की देखभाल के काम करती है। देर शाम सुभाष नगर बस्ती जोधेवाल से घर आ रही थी तो उसे गली में घूम रहे आवारा कुत्ताें ने काट लिया। चौथे मामले में पीड़ित 47 वर्षीय संदीप कौर ने शनिवार रात सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि काराबारा सलेम टाबरी की रहने वाली है और घर के नजदीक गली में पैदल जा रही थी तो उसे गली के कुत्ते ने काट लिया।

पांचवें मामले में घायल केशवर शर्मा ने शनिवार रात को सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि वह बाजवा नगर मोहल्ले के रहने वाला है और काम से छुट्टी कर घर जा रहा था और बाजवा नगर पुली के नजदीक शराब के ठेके के बाहर अचानक कुत्ताें ने काट लिया तो राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। यहां यह वर्णनीय है कि सिविल अस्पताल के रिकॉर्ड के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद से 15 मामले कुत्ताें के काटने के दर्ज किए गए हैं, जिनमें से अधिकतर को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

ये भी पढ़ें: सूखेपन और कमजोरी से परेशान? Vata प्रकृति वालों के लिए खास आहार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें