
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और वर्तमान हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि देश के विकास में महिलाओं की अहम भागीदारी होनी चाहिए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि माता-बहनों द्वारा दिए गए सुझाव आगामी बजट में महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री पंचकूला में आयोजित पूर्व बजट परामर्श बैठक में महिलाओं को संबोधित कर रहे थे ।
ये भी पढ़ें :- गुरदासपुर में बड़ी वारदात: महिला शिक्षक पर युवक ने फेंका तेज़ाब; दो मासूम भी झुलसे
मेष: दिन शुभ रहेगा...