Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुनाम पुलिस ने पीर बन्ना बानो रोड पर हुई हत्या के आरोपी को 6 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

August 11, 2026

पंजाब डेस्क: सुनाम पुलिस ने पीर बन्ना बनोई रोड पर हुई हत्या के मामले को महज छह घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया तेजधार औजार और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

इस संबंध में डीएसपी सरदार हरविंदर सिंह खैरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पीर बन्ना बनोई रोड पर राहुल कुमार पुत्र वजीर सिंह, निवासी सुनाम का शव बरामद हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुरानी रंजिश के चलते हुआ विवाद

डीएसपी ने बताया कि थाना प्रभारी प्रतीक जिंदल, नई अनाज मंडी चौक प्रभारी हरप्रीत सिंह और पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि जतिंदर कुमार उर्फ निक्का का राहुल कुमार के साथ पहले भी विवाद रहता था।

पुलिस के अनुसार, आधी रात के समय पीर बन्ना बनोई रोड पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसी दौरान आरोपी जतिंदर कुमार, जो लकड़ी का काम करता है, ने अपने काम में इस्तेमाल होने वाले चौरस औजार से राहुल कुमार के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण राहुल कुमार की मौत हो गई।

आरोपी से वारदात में इस्तेमाल औजार बरामद

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी जतिंदर कुमार उर्फ निक्का को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया लकड़ी के काम का तेजधार चौरस औजार और आरोपी के खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं।

📍 Location: Sangrur (Sangrur)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें