Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

चाय की दुकान पर दबंगों का हमला, दुकानदार गंभीर

July 31, 2026

चाय की दुकान पर दबंगों का हमला, दुकानदार गंभीर

Tea Stall Owner Seriously Injured in Attack by Miscreants : जालंधर। शहर के शीतला मंदिर के पास स्थित लवली टी स्टाल पर शनिवार सुबह पैसों के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने जमकर गुंडागर्दी की। आरोपियों ने दुकानदार पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी बाजू फ्रैक्चर हो गई।

40 रुपये के विवाद में बेसबैट से हमला

घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित जगदीश सिंह लवली के अनुसार, वह सुबह रोजाना की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचा था, तभी विवाद के बाद उस पर हमला कर दिया गया। इस दौरान गाड़ी में सवार व्यक्ति ने उससे 2 कुरकुरे और 2 चिप्स मांगे। आरोप है कि जिसके बाद उसने पैसे 40 रुपए मांगे। इस दौरान वह गाली-गालौच करने लग गया। जिसके बाद उसने गाड़ी कुछ आगे करके सामान मांगा और उसके बाद साथी को बुलाकर उस पर बेसबैट से हमला कर दिया।

टी स्टॉल संचालक की बाजू टूटी

आसपड़ोस ने घटना का विरोध किया तो गाड़ी चालक लोगों को गालियां निकालने लग गया। इसके बाद सभी मौके से ईधर-उधर हो गए। घटना के बाद उसने जब भाई को बुलाया तो दोनों गाड़ी चालक मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और वह उन लोगों को जानता भी नहीं है। पीड़ित ने बताया कि गाड़ी चालक सामान भी छोड़कर चले गए। इस दौरान 112 पर पुलिस को सूचना दी और उन्होंने सिविल अस्पताल में उपचार करवाने के लिए कहा। इसके बाद एचपी अस्पताल में उपचार करवाया और पता चला कि उसकी बाजू में फैक्चर आया है और पैर का मांस फट गया है।

दोनों पक्षों के बयान के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस जांच में सामने आया है कि गाड़ी चालक मोगा के रहने वाले है। पुलिस ने उन्हें थाने बुलाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं जांच अधिकारी एएसआई जर्मन सिंह ने कहा कि बीते दिन जगदीश नामक व्यक्ति के साथ गाड़ी चालकों द्वारा मारपीट की शिकायत सामने आई है। शिकायत के अनुसार गाड़ी चालकों द्वारा सामान लेने के बाद पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, वहीं दूसरी पार्टी को भी थाने बुलाया जा रहा है। दोनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें