अमृतसर: माधव विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रंजीत एवेन्यू में अध्यापिकाओं द्वारा हरियाली तीज का पर्व बड़े हर्षोल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। सावन की हरियाली, लोकगीत, मेहंदी, पारंपरिक परिधान और तीज से जुड़ी सांस्कृतिक गतिविधियों ने वातावरण को आनंदमय बना दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रीना ठाकुर, अभिभावक सदस्य श्रीमती अंजू भाटिया, श्रीमती मेघा कटारिया, उप-प्रधानाचार्या कुमारी दीपेंद्र पाल कौर जी, श्रीमती दीप्ति सेठ खन्ना जी ने कार्यक्रम में विशेष रूप से सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान अध्यापिकाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर तीज के लोकगीत प्रस्तुत किए तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीज पर्व की धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर श्रीमती दीप्ति खन्ना सेठ ने सावन मास की महत्ता बताते हुए कहा कि तीज का पर्व भारतीय नारी के जीवन में प्रेम, सौंदर्य, उमंग एवं खुशहाली का प्रतीक है। सावन में हरी चूड़ियां पहनने और हाथों में मेहंदी रचाने की परंपरा प्रकृति के प्रति हमारे जुड़ाव तथा जीवन में सुख-समृद्धि की कामना को दर्शाती है।
प्रधानाचार्या श्रीमती रीना ठाकुर ने सभी अध्यापिकाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जुड़ने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन विद्यालय परिवार में आपसी प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अध्यापिकाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उल्लास, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...