
Samvidhan Bachao Rally: नाभा के पूर्व विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के नेतृत्व में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेष तौर पर पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज रविंदर कुमार डालवी ने शिरकत की। इस मौके पर विशेष तौर पर पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी शिरकत की और कांग्रेसी वर्करों को संबोधित किया। राजा वडिंग ने कहा कि संविधान बचाओ रैली पूरे पंजाब में निकाली जा रही है ताकी लोगों को संविधान के बारे बताया जाए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि पंजाब में नशा पिछली सरकारों की देन है। अब तो 3 साल उनकी सरकार को हो गए। अब नशा किसकी देन है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समय आ रहा है जब पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी को मुंह नहीं लगाएंगे।
धर्मसोत ने कहा कि यहां जो भी आया है, वह मेरे हलके के लोगों का मेरे प्रति प्यार है। इस मौके आए नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने बदलाव के नाम पर लोगों को गुमराह किया है। महिलाओं को 1000 रुपए देने का वादा अभी भी अधूरा है। इस मौके पर सांसद डा. धर्मवीर गांधी, मदन लाल जलालपुर, गुरशरण कौर रंधावा, मंहत हर¨वदर सिंह खनौड़ा, चन्द्रेश्वर सिंह मोही, मोहित मोहंिद्रूा पंजाब यूथ प्रधान, विवेक सिंगला, परमजीत सिंह खट्डा, इच्छेमान सिंह भोजोमाजरी, हरि कृष्ण सेठ, कुल¨वदर सिंह सुखेवाल, गुरदीत सेठ, इंद्रजीत सिंह चीकू, कर्मा सिंह अगोल, रघबीर खटड़ा, रीत इकबाल सिंह मङोल, अवतार सिंह नंनड़े, अशोक कुमार बिट्टू, गुरजंट सिंह दुल्लदी, राजेश ढीगरा, विनय गर्ग, बनी खैहरा, गुरविंदर सिंह विर्क, जगजीत सिंह दुल्लदी, मानव तलवाड़, नरेश शर्मा, बिट्टू ढीगी, रविंदर शर्मा बिट्टू, पंकज भारद्वाज, चिराग अग्रवाल, प्रवीन मितल गोगी, जीत सिंह राजगढ़, संतोख सिंह बुग्गा, अजेब सिंह आदि मौजूद रहे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...