the-attacker-injured-the-young-man : फगवाड़ा। यहां के भखरियाना गांव में रहने वाले नवजोत पाल नाम के युवक पर तब हमला हुआ जब उसकी बहन ने उससे बाहर से बर्गर लाने को कहा। जब नवजोत बर्गर लेने के लिए बाहर गया तो एक युवक ने उस पर हमला कर दिया।
इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में उसने हमलावर का वीडियो भी बनाया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावर के हाथ में कृपाण है। घायल युवक को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने मीडिया को बताया कि हमलावर से उसकी कोई पुरानी या गांव की दुश्मनी नहीं है। शायद पहले कभी कोई मामूली झगड़ा हुआ होगा। हमला करने वाला युवक गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है। इस पूरे हमले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...