Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाई राजोआना की रिहाई के लिए पूरा खालसा पंथ मिलकर काम करे : जत्थेदार गड़गज

June 3, 2025

भाई राजोआना की रिहाई के लिए पूरा खालसा पंथ मिलकर काम करे : जत्थेदार गड़गज

पटियाला: श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आज पटियाला की सैंट्रल जेल में बंद भाई बलवंत सिंह राजोआना से मुलाकात करके भाई राजोआना के साथ पंथक और गुरमति विचार-विमर्श करने के बाद व्यक्तिगत रूप से उनकी चढ़दी कला के लिए प्रार्थना की। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि भाई बलवंत सिंह राजोआना सिख कौम की अनमोल धरोहर हैं तथा उनकी रिहाई के प्रति सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ पूरे पंथ को एकजुट होकर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जेलों में बंद सिखों ने अपनी सजा पूरी कर ली है तथा उन्हें रिहा न करना भी स्पष्ट करता है कि सरकार का सिखों के प्रति उदासीन रवैया है।

एक सवाल के जवाब में जत्थेदार गरगज ने कहा कि 6 जून 1984 को घल्लूघारा शहीदी दिवस के अवसर पर जहां शहीदों को नमन व श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रीय एकता का परिचय देना चाहिए, वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के सम्मान व श्रद्धा के प्रति सभी को अपनी ड्यूटी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान भाई राजोआना ने भी अपने संदेश में कहा है कि सिख कौम के राष्ट्रीय दिवस पंथक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार मनाए जाने चाहिए और श्री अकाल तख्त साहिब का मान भी बरकरार रखा जाना चाहिए। जत्थेदार गड़गज ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाई राजोआना व बंदी सिखों की रिहाई के मुद्दे पर भी सरकारों का दोहरा मापदंड सामने आ रहा है। इस अवसर पर हैड ग्रंथी भाई प्रणाम सिंह, अंतरिम कमेटी सदस्य सुरजीत सिंह गढ़ी, सदस्य रविंदर सिंह खालसा, जसमेर सिंह लाछरू भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : नहीं रहे ये मशहूर एक्टर, मनोरंजन जगत में दौड़ी शोक की लहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें