Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वास्थ्य मंत्री ने 80 कोरोना वॉरियर्स को नर्सिंग स्टाफ के रूप में नियुक्ति पत्र सौंपे

October 9, 2026

स्वास्थ्य मंत्री ने 80 कोरोना वॉरियर्स को नर्सिंग स्टाफ के रूप में नियुक्ति पत्र सौंपे

पटियाला : पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने कहा कि सरकारी मैडीकल कॉलेज पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में बनाया जा रहा क्रिटिकल केयर ब्लॉक नवंबर महीने में मरीजों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के शेष 22 जिलों में भी क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित किए जा रहे हैं।

डा. बलबीर सिंह ने आज सरकारी मैडीकल कॉलेज पटियाला में कोविड-19 महामारी के दौरान अमृतसर, फरीदकोट और पटियाला के सरकारी मैडीकल कॉलेजों में सेवाएं देने वाले 80 कोरोना वॉरियर्स को नसिंर्ग स्टाफ के रूप में नियुक्ति पत्र सौंपे।

उन्होंने बताया कि इनमें से 60 नसिंर्ग कर्मचारी राजिंदरा अस्पताल के क्रिटिकल केयर ब्लॉक और 20 डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज (एम्स मोहाली) में सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि इन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा राज्य में स्थापित किए जा रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉकों में कोरोना वॉरियर्स और कोविड वॉलंटियर्स की सेवाएं ली जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अब तक राज्य में लगभग 70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जिनमें से करीब 10 हजार भर्तियां स्वास्थ्य विभाग में की गई हैं। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा करने वाले कोरोना वॉरियर्स को नसिंर्ग स्टाफ के रूप में नियुक्त करना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की इच्छा थी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता दे रही है। इस अवसर पर डॉ. बलबीर सिंह ने महिला एवं पुरुष नसिंर्ग कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें बधाई दी और अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. भगवंत सिंह, सरकारी मैडीकल कॉलेज पटियाला के निदेशक-प्रिंसिपल डॉ. आर.पी.एस. सिबिया, एम्स मोहाली के निदेशक-प्रिंसिपल डॉ. नवदीप सैनी, मैडीकल सुपरिंटैंडैंट डॉ. विशाल चोपड़ा, डॉ. किरण, डॉ. राजा परमजीत सिंह, डॉ. दीदार सिंह वालिया, डॉ. विनोद डंगवाल तथा अन्य फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें