Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपने ही रिश्तेदार के घर गहने चोरी करने वाला गिरफ्तार

September 13, 2024

अपने ही रिश्तेदार के घर गहने चोरी करने वाला गिरफ्तार

अमृतसर: थाना डी डिवीजन की पुलिस ने अपने ही रिश्तेदार के घर में चोरी करने वाले को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से लाखों रु पए के सोने और चांदी के गहने बरामद किए गए हैं। विक्की सहदेव निवासी गली कलकतिया वाली बाजार बोरिया वाला ने पुलिस को बताया था कि वह उनके चाचा राजेंद्र सहदेव जॉइंट घर में रहते हैं। उनके चाचा की कुछ महीने पहले मौत हो गई है। उन्होंने अब इस्लामाबाद में ज्वाला अस्टेट में नया घर बनाया है। अपना सामान नए घर में शिफ्ट कर रहे हैं। उनके चाचा का बेटा राहुल पुराने घर के ऊपर वाले हिस्से में रहता है। वह अपने नए घर में सामान छोड़ने के लिए गए थे। 9 सितंबर को उनकी गैरहाजिरी में चाचा के बेटे राहुल सहदेव ने उनके कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़े। अंदर रखे सोने और चांदी के गहने और रु पए चुरा लिए। उन्होंने पुलिस में शिकायत की। थाना डी डिवीजन के इंस्पेक्टर मोहित कुमार के अनुसार उन्होंने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 187 ग्राम सोने के गहने और 173 ग्राम चांदी के गहने बरामद किए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें