Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

टीचर के गले से चेन छीनने वाला मलौद का रहने वाला लुटेरा साथी समेत सरहिंद में गिरफ्तार

May 13, 2024

टीचर के गले से चेन छीनने वाला मलौद का रहने वाला लुटेरा साथी समेत सरहिंद में गिरफ्तार

खन्ना: फतेहगढ़ साहिब में सेवा केंद्र के पास 21 अप्रैल 2024 को दिन-दिहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। बाइक सवार लुटेरों ने महिला टीचर के गले से सोने की चेन झपटी थी। इस वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रंजीत सिंह जीता निवासी भीखी (मलौद) और गुरसेवक सिंह सुक्खी निवासी भवानीगढ़ (संगरूर) के तौर पर हुई। इन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए बिना किसी खौफ के पहले रिक्शा में सवार महिला को खींचकर नीचे गिराया था और फिर चाकू की नोक पर सोने की चेन छीन ली थी। दोनों लुटेरे इलाके में काफी समय से सरगरम थे। वे फतेहगढ़ साहिब, सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़ और खन्ना में वारदातें करते रहते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से सोने की चेन, 4 मोबाइल, चाकू बरामद किया। इनके पास से एक कार और बाइक भी मिली। इसकी भी पड़ताल की जा रही है। जांच में यह बात भी सामने आई कि रंजीत सिंह के खिलाफ र्ष 2016 में थाना मलौद में नशा तस्करी का केस दर्ज हुआ था। वर्ष 2023 में थाना सरहिंद में लूटपाट और नशा तस्करी का केस दर्ज किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें