
पटियाला: पटियाला शहर 13 फरवरी से शुरू होने जा रहे पटियाला हैरीटेज फैस्टीवल और 14 फरवरी से शीश महल में लगने वाले सरस मेले की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आज डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने शहर के अलग अलग स्थानों पर होने वाले पटियाला हैरीटेज के समागमों की तैयारियों का मौके पर जाकर जायजा लिया। इस मौके उनके साथ पी.डी.ए. के मुख्य प्रशासक मनीषा राना, एस.पी. सरफराज आलम, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( ग्रामीण विकास) अनुप्रिता जौहल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) ईशा सिंगल, एस.डी.एम. नाभा इस्मत विजै सिंह, संयुक्त कमिश्नर दीपजोत कौर, एस.डी.एम. समाना तरसेम चंद पर सहायक कमिश्नर ऋचा गोयल भी मौजूद थे।
इस मौके पटियाला निवासियों को खुला न्यौता देते डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने बताया कि पटियाला हैरीटेज फैस्टीवल की शुरूआत 13 फरवरी को प्रातकाल 7 बजे इनवायरनमैंट पार्क पटियाला से नेचर वाक के साथ होगी और इसी दिन प्रातकाल 9 बजे बारांदरी बाग में हैरीटेज फूड और फ्लावर फैस्टीवल होगा और शाम 6 बजे प्रसिद्ध अदाकारा पद्मश्री निर्मल ऋषि की तरफ से ऐतिहासिक नाटक ह्यसरहन्द दी दीवार का मंचन हरपाल टिवाना कला केंद्र नाभा रोड में किया जाएगा।
उन्होंने बताया की 14 फरवरी को प्रातकाल 8 30 बजे शाही समाधों से किला मुबारक तक हेरिटेज वाक होगी और दोपहर 1 बजे शीश महल में सरस मेले का उद्घाटन होगा।
इसी दिन शाम 6 बजे पोलो ग्राउंड में लखविन्दर वडाली की तरफ से सु़फ्याना अंदाज में अपनी गाईकी के साथ श्रोते को मंत्र मुग्ध किया जाएगा। डा. प्रीति यादव ने बताया की 15 फरवरी को प्रातकाल 11 बजे संगरूर रोड पर पटियाला एविएशन कंप्लेक्स सिवल एअरोडरम में एअरो शो करवाया जा रहा है। जबकि इसी दिन शाम 6 बजे किला मुबारक में सतीन्द्र सत्ति और फैशन डिजाइनर एली और किम की तरफ से रवायती पंजाबी पहनावो का फैशन शो ‘रंग पंजाब के’ पेश किया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया की 16 फरवरी को प्रातकाल 9 बजे पोलो ग्राउंड में पटियाला कैनल क्लब की तरफ से 62वें और 63वें आल ब्रीड चैंपअनशिप के अंतर्गत डाग शो करवाया जाएगा और साथ ही खालसा कालेज में प्रातकाल 9 बजे पटियाला मिल्टरी लिटरेचर फेस्टिवल होगा। इसी शाम 6 बजे किला मुबारक में विश्व प्रसिद्ध सितार नवाज निलादरी कुमार के साथ एक रूहानी शाम और तबला संगत- प्रसिद्ध तबला वादक सतियजीत तलवलकर की तरफ से पेशकारी की जाएगी।
ये भी पढ़ें: ‘AIADMK को कंट्रोल करना चाहती BJP, तमिलनाडु में नहीं होगा ऐसा’, राहुल गांधी का आरोप
मेष: दिन शुभ रहेगा...