Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘युद्ध नशों विरूद्ध़’ मुहिम पहुँची निर्णायक दौर में; नशा रहने नहीं देना, पानी जाने नहीं देना

May 3, 2025

‘युद्ध नशों विरूद्ध़’ मुहिम पहुँची निर्णायक दौर में; नशा रहने नहीं देना, पानी जाने नहीं देना

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा नशों की बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए शुरू की गई ‘युऋ नशों विरूद्ध’ मुहिम निर्णायक दौर में पहुंच गई है, जहां नशों के खिलाफ जागरूकता मुहिम में हर गांव और वार्ड इसका हिस्सा बन रहा है। पंजाब के 6 कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा, लालजीत सिंह भुल्लर, तरूणप्रीत सिंह सौंद, हरदीप सिंह मुंड्डियां, गुरमीत सिंह खुड्डियां, बरिंदर कुमार गोयल और 19 विधायकों, चेयरमैन और सिविल तथा पुलिस अधिकारियों ने आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस संदर्भ में बैठकें करके इस मुहिम को जन लहर बनाने के लिए लोगों को लामबंद किया। इसके साथ ही पंजाब के पानियों को बचाने का प्रण लेते हुये सरकार की वचनबद्धता भी दोहरायी।

मानसा में कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नशे के कारोबार के फैलाव का ठीकरा पिछली सरकारों पर फोड़ा जो धर्म और परिवारवाद की राजनीति करती रहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब जब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में सरकार अस्तित्व में आई है तो नशों पर रोक लगी है। उन्होंने कहा कि अब इस समस्या को जड़ से पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है और लोगों के साथ मिलकर पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाया जाएगा। नशे का व्यापार करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जगदीप कंबोज गोल्डी, डॉ. विजय सिंहला, प्रिंसिपल बुद्ध राम और गुरप्रीत सिंह बणांवाली (सभी विधायक) भी मौजूद थे।

तरन तारन में करवाये गये गांवों के पहरेदार कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और अमनशेर सिंह कलसी, सर्वण सिंह धुन्न और डॉ. कश्मीर सिंह सोहल (सभी विधायक) ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के लिए पुलिस को खुली छूट दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशों के बुरे प्रभावों के प्रति जागरूक करें और नशा तस्करों के संबंध में जानकारी पुलिस को दें।

फतेहगढ़ साहिब में कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद और विधायक लखबीर सिंह राय, रूपिंदर सिंह हैप्पी और गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में किसी भी हालत में नशा नहीं रहने दिया जाएगा और पंजाब के पानी की लूट बिल्कुल नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने विलेज डिफेंस कमेटियों के सदस्यों को नशा खत्म करने की शपथ दिलाई और डटकर काम करने के लिए प्रेरित किया। लुधियाना में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंड्डियां, अशोक पराशर पप्पी, रजिंदर पाल कौर छीना, मदन लाल बग्गा, कुलवंत सिंह सिद्धू, हाकम सिंह ठेकेदार और सरबजीत कौर माणूके (सभी विधायक) ने शामिल होकर नशा तस्करों को सख्त चेतावनी दी कि उन्हें पंजाब या नशों में से एक को छोड़ना पड़ेगा। नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

श्री मुक्तसर साहिब में कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल, गुरमीत सिंह खुड्डियां और चीफ विप्प प्रो. बलजिंदर कौर, जगदीप सिंह काका बराड़ तथा हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने लोगों को नशों की बुराई खत्म करने के लिए सरकार की मुहिम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि नशों के समाप्त होने के साथ ही नौजवानी को नई दिशा मिलेगी और सरकार नशों के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें- Himachal Crime: शिमला में रंजिश के चलते भाई ने की भाई हत्या, श्मशानघाट के पास मिला शव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें