Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवक करता था छेड़छाड़, दुखी होकर विवाहिता ने की आत्महत्या

September 26, 2024

युवक करता था छेड़छाड़, दुखी होकर विवाहिता ने की आत्महत्या

अमृतसर: गांव चक्क डोगरा में विवाहिता ने आत्महत्या की है। गांव का एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता है। भगवान सिंह निवासी गांव चक्क डोगरा ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बावी कौर की शादी कुलदीप सिंह के साथ हुई थी। कुलदीप सिंह गांव टेड़ा राजपूतां में रहता है। उनकी बेटी के तीन बच्चें हैं। उनका दामाद दुबई चला गया है। उनके दामाद के विदेश जाने के बाद मेजर सिंह निवासी चक्क डोगरा उनकी बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। उनकी बेटी को परेशान करता था। इस बारे में उनकी बेटी ने उन्हें कई बार बताया था। 24 सितंबर की सुबह 8 बजे वह अपनी बेटी से मिलने के लिए उसके घर आए। जब दरवाजा खोला तो देखा अंदर मेजर सिंह मौजूद था। उन्हें देखते ही उन्हें धक्का मार कर मोटरसाइकल लेकर फरार होने लगा। सामने से बग्गा सिंह आ गया। मेजर सिंह उसका मोटरसाइकल लेकर फरार हो गया। मेजर सिंह और बग्गा सिंह दोनों आपस में मिले हुए थे। जब वह अपनी बेटी के कमरे में पहुंचे तो उनकी बेटी ने पंखे के साथ दुपट्टा लगा कर आत्म हत्या कर ली थी। उन्होंने शोर मचा कर आसपास के लोगों को इक्ट्ठा किया। अपनी बेटी को फंदे से नीचे उतारा। उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। पुलिस में शिकायत की गई। थाना अजनाला की पुलिस ने मेजर सिंह और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें