Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़: गाड़ी में सवार युवकों ने क्लब के बाहर छात्र पर किया जानलेवा हमला, मौके से हुए फरार

December 19, 2022

चंडीगढ़: गाड़ी में सवार युवकों ने क्लब के बाहर छात्र पर किया जानलेवा हमला, मौके से हुए फरार

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में इन दिनों क्रिसमिस एवं न्यू ईयर की तैयारियां चल रही हैं। लेकिन इस बीच मारपीट के भी केस सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सेक्टर 26 से सामने आया जहां डीएवी कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार छात्र क्लब में पार्टी करने आया था और पार्टी के दौरान उसे बाहर बुलाया और बाहर बुलाते ही उस पर जानलेवा हमला कर दिया। छात्र ने किसी तरह अपने आप को तो बचा लिया लेकिन युवकों ने गाड़ी के शीशे तोड़ डाले इतना ही नहीं जब छात्र के साथ मारपीट हो रही थी तो उसकी वीडियो भी बना ली।

वही जब इस संदर्भ में मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने क्लबों के बाहर हुई मारपीट का कारण बताया कि पार्टी खत्म होने के बाद युवा वर्ग इन्हीं क्लबों के बाहर खड़े रहते हैं। जिसके चलते इनकी बहस और मारपीट होती है। ऐसे ही एक मारपीट के मामले में मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल शिकायतकर्ता की शिकायत देकर मामले की गहनता से जांच की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

हैरानी की बात तो यह है कि सेक्टर 26 कि थाना पुलिस के पुख्ता इंतजाम होने के बावजूद भी गुंडागर्दी का यह नंगा नाच सरेआम खेला गया। जिसके बाद वारदात को अंजाम देने के बाद दो गाड़ियों में आए युवक मौके से फरार भी हो गए और पुलिस वाक्य होने के 2 घंटे बाद तक पहुंची। फिलहाल शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें