Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

22 जनवरी को करतारपुर के सभी मंदिरों में होगा भव्य कार्यक्रम, लगेंगे भंडारे

January 19, 2024

22 जनवरी को करतारपुर के सभी मंदिरों में होगा भव्य कार्यक्रम, लगेंगे भंडारे

करतारपुर: 22 जनवरी को श्रीधाम अयोध्या जी में होने वाले श्रीराम मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है हर कोई इस शुभ घड़ी की बड़ी उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा है और मंदिर की ऐतिहासिक स्थापना को लेकर पूरे भारत वर्ष में खुशी की लहर है और महा दीपावली पर्व मनाया जा रहा है इसी के तहत करतारपुर के सभी मंदिरों में 22 जनवरी को भव्य कार्यक्रम होने जा रहे हैं। मंदिर प्रबंध के कमेटी के पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर श्री रघुनाथ जी से शहर वासियों के सहयोग के साथ 21 जनवरी को भव्य विशाल रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है और उसके साथ-साथ मंदिर श्री रघुनाथ जी में 22 जनवरी को श्री रामायण जी के पाठ का भोग डाला जाएगा और विशाल भंडारे का आयोजन होगा, प्राचीन सूरियां मंदिर में श्री रामायण जी के पाठ का भोग डाला जाएगा एवं विशाल लंगर का आयोजन होगा, ज्योति मोती शिव मंदिर गंगसर बाजार में संकीर्तन एवं भंडारे का आयोजन होगा, मंदिर श्री राधा कृष्ण जी में संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, गौशाला मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से संकीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, श्री रामा कृष्ण मंदिर में श्री रामायण जी के पाठ का भोग डाला जाएगा व विशाल लंगर लगाया जाएगा।

फर्नीचर बाजार एसोसिएशन द्वारा 22 जनवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, कमेटी बाजार एसोसिएशन द्वारा भी विशाल भंडारे का आयोजन और अयोध्या में श्रीराम मंदिर की स्थापना एल.ई.डी. पर सभी नगर निवासियों को दिखाई जाएगी, शिव शंकर धर्मशाला प्रबंधक कमेटी की तरफ से भजन संध्या का आयोजन होगा और भंडारा लगाया जाएगा, शिव मंदिर कमेटी द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाएगा, लायंस क्लब करतारपुर द्वारा 11 हजार दीये इंप्रूवमैंट ट्रस्ट कॉलोनी में जलाए जाएंगे, केसरा मंदिर चौड़िया मंदिर, शीतला माता मंदिर, माता वैष्णो देवी मंदिर, श्री हनुमान मंदिर, माता चिंतपूर्णी मंदिर दयालपुर गेट, माता चिंतपूर्णी मंदिर बड़ा तालाब, बानिया मंदिर, सेठा मंदिर, महर्षि वाल्मीकि मंदिर मंडी मोहल्ला, महर्षि वाल्मीकि मंदिर ऋषि नगर मोहल्ला, राधा कृष्ण शिव मंदिर मोहल्ला सूरियां वाला, गणु की बगीची, बगीची ब्रह्मचारी, बगीची बाबा बूटे शाह जी, नाथां की बगीची बड़ा तालाब, भगवान भगवान श्री परशुराम मंदिर कटनी गेट, करतारपुर में 22 जनवरी को सभी मंदिर कमेटियां अपने-अपने स्तर पर बहुत ही भव्य कार्यक्रम संकीर्तन, भंडारों का आयोजन कर रहे हैं मंदिर प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों ने बताया कि 22 जनवरी को महा दीपावली भी धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इसके साथ-साथ मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सुशोभित किया जाएगा, दीपमाला की जाएगी व पटाखे भी बजाए जाएंगे। उन्होंने सभी करतारपुर वीडियो से निवेदन किया कि सभी अपने-अपने घरों में 22 जनवरी को दीपमाला करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें