Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

पठानकोट में चोरों ने बंदूक की नोक पर लूटी XUV, पंजाब-J&K में हाईअलर्ट; जांच में जुटी पुलिस

November 16, 2026

पठानकोट में चोरों ने बंदूक की नोक पर लूटी XUV, पंजाब-J&K में हाईअलर्ट; जांच में जुटी पुलिस

पंजाब डेस्क: पठानकोट में नेशनल हाईवे पर गनपॉइंट पर कार लूटने की वारदात सामने आई है। बता दें कि, शहर के डाउनटाउन इलाके में एक अज्ञात युवक ने ड्राइवर की छाती पर पिस्तौल तानकर उसे गाड़ी से नीचे उतार दिया और सफेद रंग की XUV500 लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

ड्राइवर की छाती पर तानी पिस्तौल

मिली जानकारी के अनुसार, थाना सुजानपुर में पीड़ित ने FIR दर्ज करवाई। जिसमें पीड़ित प्रवीण सिंह (40) निवासी महावीर मोहल्ला, बमियाल ने पुलिस को बताया कि वह प्रताप वर्ल्ड स्कूल में बस ड्राइवर के रूप में काम करता है। उसका परिचित सनी वर्मा अक्सर उसे निजी यात्राओं के लिए ड्राइवर के तौर पर अपने साथ ले जाता था।

प्रवीण के मुताबिक, घटना वाली रात वह सनी वर्मा की पत्नी, बेटी और बेटे को महिंद्रा XUV500 में लेकर सुजानपुर के डाउनटाउन पुल नंबर-5 के पास पहुंचा था। परिवार घूमने के लिए अंदर चला गया, जबकि उसने हाईवे किनारे लखनपुर में गाड़ी पार्क कर दी। उस समय वह खुद वाहन के अंदर बैठा हुआ था।

इसी दौरान सिर पर काला परना बांधे एक युवक वहां पहुंचा। उसने अचानक प्रवीण की छाती पर पिस्तौल तान दी और थप्पड़ मारते हुए धमकी दी कि गाड़ी से तुरंत नीचे उतर जाए, नहीं तो गोली मार देगा। हथियार देखकर ड्राइवर घबरा गया और तुरंत वाहन से बाहर आ गया। इसके बाद आरोपी सफेद XUV500 लेकर फरार हो गया।

पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, लूटी गई महिंद्रा XUV500 का रजिस्ट्रेशन नंबर PB-35-AA-9902 है। ड्राइवर ने अपने बयान में बताया कि आरोपी गाड़ी लेकर माधोपुर की तरफ भागा था।

शुरुआती सूचना में वाहन के कठुआ की ओर जाने की आशंका जताई गई थी। वहीं, बाद में एसएसपी पठानकोट की ओर से गाड़ी को गुरदासपुर की दिशा में जाते हुए देखे जाने की जानकारी सामने आई। अलग-अलग जगहों से मिली सूचनाओं के चलते पुलिस सभी संभावित रास्तों पर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें…

BNS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

जांच अधिकारी ASI जसबीर सिंह के अनुसार, ड्राइवर प्रवीण सिंह की शिकायत के आधार पर थाना सुजानपुर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की गई है।

फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान और लूटी गई XUV500 की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। पंजाब-जम्मू-कश्मीर सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी के बीच जांच एजेंसियां हर संभावित सुराग को खंगाल रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें