
अमृतसर: एक तरफ पंजाब में नशे का दरिया बह रहा है। नशा तस्कर पंजाब में नशा बेचकर मालो माल हो रहे हैं। पंजाब की जवानी को बर्बाद कर रहे हैं। पंजाब सरकार नशा रोकने में डटी हुई है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब में नशे का दरिया बह रहा है। इसका फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं। नशा छुड़ाओ केंद्र खोल कर नशा तस्करों से भी ज्यादा कमाई कर रहे हैं। नशा करने वालों और उनके परिवारों का आर्थिक तौर पर शोषण कर रहे हैं। ऐसे ही लोगों के खिलाफ पंजाब सरकार और केंद्र सरकार द्वारा कार्रवाई शुरू की गई है। पंजाब में चल रहे नशा छुड़ाओ केंद्रों की जांच शुरू की गई है। इस समय पंजाब के कुछ चुनिंदा लोग जांच के दायरे में शामिल किए गए हैं।
अमृतसर, तरनतारन और अन्य जिलों में 20 से भी ज्यादा नशा छुड़ाओ केंद्र चलाने वाले रोहित तकियार और उसका भाई अमित कतियार पिछले काफी समय से विवादों में चले आ रहे हैं। तरन तारन से एक नशा छुड़ाओ केंद्र से शुरुआत करने वाले आज कई नशा छुड़ाओ केंद्र चला रहे हैं। वह भी जांच एजेंसियों के निशाने पर है। पंजाब और केंद्र की एजेंसियां जांच में जुटी हुई है। जांच के दौरान ही रोहित मुंबई गया था। रोहित की कुछ दिन पहले ही मुंबई के एक होटल में मौत हो गई थी। केंद्र की एजेंसी नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो इन लोगों के खिलाफ जांच कर रही है। इन लोगों द्वारा अलग-अलग नाम पर कई नशा छुड़ाओ केंद्र चलाए जा रहे हैं। नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो द्वारा जांच जारी है। एक अधिकारी का कहना है कि प्राथमिक जांच में पाया गया है कि नशा छुड़ाओ केंद्रों में कई प्रकार की कमियां पाई गई है। अभी जांच जारी है।
ये भी देखें :- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर, सोना और चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट
मेष: दिन शुभ रहेगा...