Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब पुलिस कर्मी के घर से हजारों की नकदी, आभूषण व कीमती सामान चोरी

May 29, 2025

पंजाब पुलिस कर्मी के घर से हजारों की नकदी, आभूषण व कीमती सामान चोरी

नडाला: गांव टांडी में दिन दिहाड़े पंजाब पुलिस के सब-इंस्पैक्टर धरमिंदर सिंह के घर में घुसकर चोरों ने नकदी व आभूषण चोरी कर लिए और फरार हो गए।
इस संबंध में धरमिंदर सिंह की पत्नी संतोष कौर ने बताया कि उनके पति सब-इंस्पेक्टर की पदोन्नति के लिए फिल्लौर में ट्रेनिंग लेने गए थे और वह बीती 27 मई को घर को ताला लगाकर सुबह 8 बजे रिश्तेदारी में आयोजित भोग समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। जब वह शाम 4 बजे घर आई और मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर गई तो मुख्य दरबाजे का ताला टूटा हुआ था तथा कमरों में रखी अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था, क्योंकि वह अकेली थी इसलिए यह सब देखकर डर गई और पड़ोसियों को बुलाया। जब उसने सामान चैक किया तो 40 हजार रुपए की नकदी, 2 तोले सोना व अन्य सामान गायब था। उन्होंने बताया कि चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और अंदर लगे दरबाजों का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में बेगोवाल पुलिस को सूचित कर दिया गया है और उन्होंने मौके से लोहे की रॉड को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Gold Price Crash: क्या 1 लाख से नीचे जाएगा सोने का रेट? एक्सपर्ट्स ने दी ये बड़ी सलाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें