Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब को नशा मुक्त बनाना है तो सभी का सहयोग जरूरी: कटारूचक्क

May 28, 2025

पंजाब को नशा मुक्त बनाना है तो सभी का सहयोग जरूरी: कटारूचक्क

पठानकोट: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नशे के खिलाफ मुहिम के तहत गांव-गांव व घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पठानकोट जिले के गांव चक धारीवाल, डेरा बाबा बसंतपुरी, फरवाल, नरोट मेहरा व जखवाड़ जोगी में भी नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा सरकार द्वारा की गई इस पहल की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। यह बात पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने विभिन्न गांवों में निकाली गई नशा मुक्ति यात्र को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा नरेश कुमार सैनी, जिला अध्यक्ष बी.सी. सेल पठानकोट, विजय कुमार कटारूचक, पवन कुमार फौजी ब्लॉक अध्यक्ष, खुशबीर कॉटन और आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

इस अवसर पर कटारूचक ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए नशे के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत आज भोआ विधानसभा क्षेत्र के गांव चक धारीवाल, डेरा बाबा बसंतपुरी, फरवाल, नरोट मेहरा व जखवाड़ जोगियान में नशा मुक्ति यात्र निकाली गई। जिसके तहत आज विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि अगर आपकी गली या मोहल्ले में कोई ऐसा व्यक्ति है जो नशे के कारोबार में संलिप्त है तो इसकी जानकारी पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए व्हाट्सएप नंबरों पर दी जाए और इसके साथ ही नशे के कारोबार के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के इन जिलों में एवलांच का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें