Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाल मजदूरी रोकने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की ओर से विभिन्न स्थानों पर चैकिंग

November 22, 2024

बाल मजदूरी रोकने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की ओर से विभिन्न स्थानों पर चैकिंग

मानसा: बाल मजदूरी को रोकने और बच्चों के पुनर्वास को यकीनी बनाने के लिए जिले में चल रही विशेष मुहिम तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की ओर से विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की गई। किरत इंस्पेक्टर प्रदीप गुलाटी ने बताया कि बाल मजदूरी रोकने के लिए चलाए अभियान को असरदार बनाया जा रहा है और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए छोटे बड़े व्यापारिक विभाग जैसे फैक्ट्रियों, ढाबे, उद्योग, होटल, भट्ठे, निर्माण स्थल इत्यादि स्थानों में औचक छापेमारी कर बाल मजदूरी को रोकने के लिए टीमें सरगर्म हैं। उन्होंने बताया कि बाल मजदूरी कराना कानूनी अपराध है। यदि कोई भी व्यापारी या दुकानदार 18 साल से कम आयु के बच्चे से काम (बाल मजदूरी) कराता पाया जाता है तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला बाल सुरक्षा दफ्तर से काउंसलर राजेंद्र वर्मा ने बताया कि चौकसी टीम की ओर से शहर के विभिन्न बाजारों और विभिन्न दुकानों पर की चेकिंग दौरान दुकानों पर काम करने वाले लोगों के आधार कार्ड की जांच की गई। इसके अलावा शहर के बाहर विभिन्न होटल,रेस्टोरेंट की जांच की गई। इस मौके गगनदीप सिंह,मनदीप कुमार व हरप्रीत सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें