Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान में ओलावृष्टि, बाकी राज्यों में बारिश बढ़ाएगी ठंड, करना पड़ेगा घने कोहरे का सामना

January 11, 2025

राजस्थान में ओलावृष्टि, बाकी राज्यों में बारिश बढ़ाएगी ठंड, करना पड़ेगा घने कोहरे का सामना

Today Weather 11 January 2025 : राष्ट्रीय राजधानी के साथ-साथ पूरा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कुछ राज्यों में आज और कल की बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान लगाया है। लोग ठंड और कोहरे से पहले ही परेशान थे और अब बारिश के कारण और ठंड बढ़ने के कयास लगाए जाने लगे है। कोहरे के कारण एक ओर ट्रेने और फ्लाइट्स लेट है तो वहीं आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। पहाड़ों में हो रही बर्फ़बारी ने मैदानी क्षेत्रों में कपकपाती सर्दी का एहसास करवाया है। आइये जानते है देश के दुसरे राज्यों में क्या रहने वाला है मौसम का हाल?

पंजाब में बदलेगा मौसम-
पंजाब में आज मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ जिलों में बारिश की आशंका जताई है। आने वाले दिनों में घना कोहरा लोगों को प्रभावित करेगा। हरियाणा में आज भी कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दोनों प्रदेशों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी आज छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 11 जनवरी 2025

 

दिल्ली में आज बारिश-
दिल्ली में आज भारतीय मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान पहले ही लगाया था। आज दिल्ली में बादलों की गरजना सुनाई दे सकती है। दिल्ली में नाज भी कोहरे और स्मोग का असर देखने को मिला। बारिश के बाद दिल्ली का मौसम बदलेगा और अधिकतम तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। आज दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहेंगे।

पहाड़ों में शीतलहर की दोहरी मार-
पहाड़ों में पर्यटक बर्फ़बारी का खूब आनंद ले रहे है, लेकिन इसी बीच आज पहाड़ी इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो आज हिमाचल के लोगों को बारिश और शीतलहर की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है। जम्मू-कश्मीर में भी आज बादल छाए रहने की सम्भावना है। उत्तराखंड में आज निचले इलाकों में बारिश का अनुमान लगाया गया है।

ये भी पढ़ें- कुंभ राशि वालों को हो सकती हैं धनहानि, जानें बाकी राशियों का हाल

उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम-
जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश भी ठंड की मार झेल रहा है। लोग ठंड और कोहरे से परेशान है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है। UP के कुछ जिलों में आज हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे लोग और भी अधिक प्रभावित होंगे।

राजस्थान में पड़ेंगे ओले-
राजस्थान पहले ही हाड़ कपा देने वाली ठंड का सामना कर रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज कुछ जिलों में ओले पड़ सकते है। जिससे सर्दी और चरम पर पहुंच जाएगी। कुछ ही दिनों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से यहां बारिश भी देखने को मिल सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें