Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में दर्दनाक हादसाः मिनी बस ने बाइक रेहड़े में मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत, मां-बेटी घायल

November 17, 2024

पंजाब में दर्दनाक हादसाः  मिनी बस ने बाइक रेहड़े में मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत, मां-बेटी घायल

Accident : पंजाब में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां, कपूरथला में धुंध के कारण फगवाड़ा-होशियापुर रोड पर गांव जगजीतपुर के नजदीक शनिवार की सुबह एक मिनी बस व बाइक रेहड़े में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे एक ही परिवार के एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि डेढ़ साल की बच्ची समेत दो जख्मी हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही संबंधी थाने की पुलिस टीम पहुंच गई है। जिसके बाद मौके पर एंबुलेंस बुला घायलों को अस्पताल भिजवाया है। जहां, उनका इलाज किया जा रहा है।  घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मौके पर मौजूद लोगों से घटना बारे फिलहाल जानकारी एकत्रित कर रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें