Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

जीरकरपुर में दर्दनाक सड़क हादसाः मां संग एक्टिवा पर सवार होकर जा रही 12 वर्षी लड़की को ट्रक ने कुचला, मौत

May 7, 2024

जीरकरपुर में दर्दनाक सड़क हादसाः मां संग एक्टिवा पर सवार होकर जा रही 12 वर्षी लड़की को ट्रक ने कुचला, मौत


जीरकपुरः (मेजर अली)। चंडीगढ़ के जीरकपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है। 7वीं कक्षा की यह छात्रा अपनी मां के साथ एक्टिवा पर सवार होकर स्कूल जा रही थी, इसी दौरान चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंहपुरा चौक के पास उसका एक्सीडेंट हो गया, जबकि उसकी मां बच गई। मां को भी काफी चोटें लगी हैं। जिनको डेराबस्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान 12 वर्षीय अनन्या निवासी प्रीत कॉलोनी के रूप में हुई है। अनन्या नगला रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी। आज सुबह आठ बजे उसकी मां उसे एक्टिवा पर स्कूल छोड़ने जा रही थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक चालक ने बताया कि वह बद्दी से अंबाला सरिया छोड़ने जा रहा था। मोड़ होने के कारण उसे एक्टिवा दिखाई नहीं दिया और हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें