Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुसराल वालों की मारपीट से परेशान विवाहिता ने नहर में कूद कर जान दी

June 13, 2024

सुसराल वालों की मारपीट से परेशान विवाहिता ने नहर में कूद कर जान दी

समाना: गांव रसूलपुर निवासी हरबंस सिंह पुत्र करनैल सिंह ने सिटी पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि उसने अपनी लड़की रूपिंदर कौर की शादी वर्ष 2023 में समाना निवासी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र निधान सिंह से की थी लेकिन शादी के बाद से ही रूपिंदर कोर के सुसराल वाले उससे और दहेज लाने के लिए मारपीट करते रहते थे। गत तीन माह पहले भी रूपिंदर कौर के सुसराल वालों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था, जिसके बाद से उसकी लड़की पिछले तीन माह से उसके पास ही रह रही थी। पंचायत के कुछ लोगों के सहयोग से रूपिंदर कौर के सुसराल वाले उसकी लड़की के अपने साथ ले गए थे।


हरबंस सिंह ने शिकायत में कहा कि गत 7 जून को भी रूपिंदर कौर के सुसराल वालों ने बुलेट मोटसाइकिल लाने के लिए फिर से मारपीट की, जिसके बाद रूपिंदर कौर का उसके पास फोन आया कि वह सुसराल वालों की मारपीट से तंग आ चुकी है और वह उनके पास आ रही है लेकिन जब शाम तक उसकी लड़की घर नहीं पहुंची तो वह रूपिंदर कौर के सुसराल घर पहुंचे और रूपिंदर कौर संबंधी पूछताछ की तो उसके सुसराल वालों ने बताया कि वह तो सुबह अपने मायके घर जाने के लिए कह कर घर से चली गई थी, जिसके बाद रूपिंदर कौर की तलाश करने पर उसका शव शुतराण के पास भाखड़ा नहर से बरामद किया गया। सिटी पुलिस ने मामले की जांच करते धर्मेन्द्र सिंह और उसकी माता सुखविंदर कौर निवासी नजदीक बस स्टैड समाना के खिलाफ विभिन्न धराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें