Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुक्तसर में स्कूल जा रहे बच्चों को ट्रक ने कुचला, भाई-बहनों की मौत, एक की हालत गंभीर

December 7, 2022

मुक्तसर में स्कूल जा रहे बच्चों को ट्रक ने कुचला, भाई-बहनों की मौत, एक की हालत गंभीर

श्री मुक्तसर साहिब में सुबह सवेरे एक बड़ी दुर्घटना हो गई। स्कूल जा रहे 3 भाई बहन को धान से भरे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे 2 भाई बहन की मौके पर मौत हो गई, जबकि 1 भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज करके बठिंडा रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान 10वीं कलास में पढ़ रहे 15 वर्षीय गुरसेवक और 12 वर्षीय प्रभजोत कौर जो की 7वीं क्लास और घायल 8 वर्षीय नवतेज सिंह पहली क्लास के तौर पर हुई है। यह तीनों ही सगे भाई बहन है वहीं इस हादसे की खबर से घर और गांव में गम का माहौल छा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें