Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मनी ट्रांसफर दुकान पर लूटपाट और मारपीट के मामले में 2 गिरफ्तार, आईफोन और मोटरसाइकिल बरामद

December 7, 2025

मनी ट्रांसफर दुकान पर लूटपाट और मारपीट के मामले में 2 गिरफ्तार, आईफोन और मोटरसाइकिल बरामद

बरनाला: बरनाला पुलिस ने मनी ट्रांसफर दुकान पर लूटपाट करने वाले 2 आरोपियों का काबूू करके आईफोन और मोटरसाइकिल बरामद किया है। प्रैस को जानकारी देते हुए डीएसपी सतवीर सिंह बैंस ने बताया कि 26-11-2025 को रात 8 बजे के करीब सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड रोड, बरनाला पर एक मनी ट्रांसफर और डिश रिचार्ज की दुकान पर 4 अज्ञात व्यक्ति आए, जिनमें से 3 दुकान के अंदर आए और 1 बाहर मोटरसाइकिल पर था। इन लोगों ने दुकान के अंदर आकर दुकानदार की मारपीट की और उसका मोबाइल आई-फोन 15 प्रो मैक्स छीनकर ले गए।

इस घटना पर दुकानदार जगदीप सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी नजदीक गुरुद्वारा साहिब शहीदां वाला पत्ती रोड बरनाला के बयान पर मुकदमा नंबर 544 27-11-2025-धारा 304, 333, 109, 3(5) बीएनएस के तहत थाना सिटी बरनाला में 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया था। मुकदमे को ट्रेस करने के संबंध में एसएसपी सरफराज आलम के आदेशों पर इंस्पेक्टर बलजीत सिंह इंचार्ज सीआईए बरनाला, इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह मुख्य अधिकारी थाना सिटी बरनाला, एसआई बलविंदर कुमार चौकी इंचार्ज बस स्टैंड बरनाला की टीमें गठित की गई थी।

स्थानीय पुलिस ने इस मामले में आरोपियों- मनदीप सिंह बब्बू पुत्र धन्ना सिंह, बलकार सिंह गोरू पुत्र निक्का सिंह, जगसीर सिंह जग्गा पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी मेहता, हरमीत सिंह पुत्र सवरन सिंह निवासी बाजीगर बस्ती तपा मंडी और रिंका को ट्रेस कर नामजद किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी-: मनदीप सिंह बब्बू पुत्र धन्ना सिंह निवासी मेहता (गिरफ्तारी 03-12-2025), हरमीत सिंह उर्फ धाकड़ पुत्र सवरन सिंह निवासी बाजीगर बस्ती तपा मंडी (गिरफ्तारी 06-12-2025) आरोपी मनदीप सिंह का पुलिस रिमांड हासिल करके पूछताछ जारी है।आरोपी मनदीप सिंह से एक मोबाइल आई-फोन 15 प्रो मैक्स और वारदात के समय इस्तेमाल किया गया एक मोटरसाइकिल बरामद किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें- SYL पर बैठक के बाद CM नायब सैनी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें