Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉर्डर के नजदीक 2 तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ लाख की ड्रग मनी वं 100 ग्राम हैरोइन बरामद

October 31, 2025

बॉर्डर के नजदीक 2 तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ लाख की ड्रग मनी वं 100 ग्राम हैरोइन बरामद

अमृतसर: सीमावर्ती पुलिस जिला अमृतसर देहाती ने 2 अंतर्राष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों से हैरोइन और ड्रग मनी बरामद की गई है। डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह के अनुसार उनकी टीम को सूचना मिली थी, हैरोइन का धंधा करने वाले दो तस्कर पाकिस्तान से मंगवाई गई हैरोइन लेकर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा गांव उगर औलख नहर के पुल पर नाकाबंदी की गई। मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी गांव पंजग्राहियां रमदास, हनी सिंह निवासी गली नंबर 2 गांधी नगर अजनाला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर 100 ग्राम हैरोइन, डेढ़ लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। थाना अजनाला में केस दर्ज कर ओर पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में बढ़ी गर्मी, इस तारीख तक बारिश नहीं; जानें अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें