Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में पुलिस की छापेमारी के बीच होटल की चौथी मंजिल से कूदकर 2 Thai लड़कियां घायल

July 17, 2024

अमृतसर में पुलिस की छापेमारी के बीच होटल की चौथी मंजिल से कूदकर 2 Thai लड़कियां घायल

अमृतसर: मंगलवार रात पंजाब के अमृतसर में थाईलैंड की दो लड़कियों ने एक होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। इस हादसे में एक लड़की की रीढ़ की हड्डी टूट गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों थाई लड़कियां होटल की चौथी मंजिल पर स्थित स्पा सेंटर में काम करती हैं। पुलिस की छापेमारी को देखकर दोनों डर के मारे चौथी मंजिल से कूदकर भागने की कोशिश करने लगीं।

दरअसल, मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास स्थित द होटल रॉयल शेल्टर की चौथी मंजिल पर स्थित स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चल रहा है। पुलिस की टीम रात करीब 9 बजे होटल पहुंची। पुलिस टीम को देखकर दोनों विदेशी लड़कियों ने भागने की कोशिश की। जब वे भाग नहीं पाईं, तो उन्होंने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी और खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। एक लड़की की कमर टूट गई, जबकि दूसरी घायल हो गई। दोनों को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना सीपी रंजीत सिंह ढिल्लों और डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर को दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें