Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्राहकों को बड़ा झटका, Verka ने बढ़ाए दाम

October 26, 2025

ग्राहकों को बड़ा झटका, Verka ने बढ़ाए दाम

पंजाब डेस्क: त्योहारों के मौसम में जहां लोग मिठाई और डेयरी उत्पादों की खरीदारी में व्यस्त हैं। वहीं वेरका (Verka) ने अपने ग्राहकों को झटका दे दिया है। कंपनी ने लस्सी और खीर के दाम बढ़ा दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, अब वेरका लस्सी का पैकेट 35 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 30 रुपये थी। इसी तरह वेरका खीर की कीमत 20 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: दूसरे राज्य से धान की अवैध एंट्री पर हरियाणा सरकार सख्त, खरीद में धोखाधड़ी पर होगी FIR

क्वांटिटी भी बढ़ाई गई

दामों के साथ वेरका ने मात्रा (क्वांटिटी) में भी थोड़ा इजाफा किया है। पहले 30 रुपये में मिलने वाली 800 मिलीलीटर लस्सी अब 35 रुपये में 900 मिलीलीटर मिलेगी। वहीं पहले 20 रुपये में 180 ग्राम खीर मिलती थी, जो अब 25 रुपये में 200 ग्राम मिलेगी। कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत और बेहतर क्वालिटी को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

नए रेट हुए लागू

वेरका के नए दाम बाजार में लागू हो गए हैं। दुकानों पर अब नए रेट वाले पैकेट मिलने शुरू हो गए हैं। दाम बढ़ने से ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा, खासकर उन परिवारों पर जो रोजाना वेरका के उत्पाद खरीदते हैं।

VD : पंजाब की बड़ी खबरें | 25 अक्टूबर 2025 | 25 अक्टूबर की बड़ी खबरें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें