Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजिलेंस ब्यूरो ने 8000 रुपये की रिश्वत लेते हुए ASI को किया गिरफ्तार

March 25, 2025

विजिलेंस ब्यूरो ने 8000 रुपये की रिश्वत लेते हुए ASI को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान मंगलवार को एसएएस नगर जिले के पुलिस स्टेशन सिटी खरड़ में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) संजय कुमार (नंबर 459/एसएएस नगर) को 8000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि गांव खरड़ के निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद गिरफ्तारी की गई। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने वीबी से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उक्त पुलिस स्टेशन में उसकी शिकायत पर एक एफआईआर दर्ज की गई थी, जहां उक्त एएसआई संजय कुमार उसके मामले में जांच अधिकारी (आईओ) था और उसने विपक्षी पक्ष को नोटिस जारी करने के लिए 10000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की पुष्टि के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 8000 रुपए की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया गया। इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वायड, पुलिस स्टेशन, एस.ए.एस. नगर में उक्त पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा तथा इस मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- अमेरिका–ईरान शांति वार्ता क्यों फेल हुई? जानें अब आगे क्या होगा  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें