Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजिलेंस ब्यूरो ने हेड कांस्टेबल को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

June 30, 2025

विजिलेंस ब्यूरो ने हेड कांस्टेबल को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी निरंतर जारी मुहिम को जारी रखते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (वीबी) ने सोमवार को पुलिस चौकी पातड़ां, जिला पटियाला में तैनात हेड कांस्टेबल (एचसी) मनदीप सिंह को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

राज्य ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पुलिस अधिकारी को जिला संगरूर की तहसील मोनक के गांव झलूर के निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उक्त आरोपी एच.सी. ने 30,000 रुपए की अवैध रिश्वत की मांग की है तथा रिश्वत न देने पर हथियार अधिनियम के अंतर्गत झूठी एफ.आई.आर. दर्ज करने की धमकी दी है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की पुष्टि के बाद पटियाला रेंज की विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और एचसी मनदीप सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। उसके कब्जे से मौके पर ही रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई।

इस सम्बन्ध में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं के अन्तर्गत विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन पटियाला रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मियों को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा तथा इस मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- Kerala Elections 2026: BJP ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें