Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजिलेंस ब्यूरो ने पहली किश्त के तौर पर 5000 रुपये रिश्वत लेते नायब तहसीलदार और पटवारी को किया गिरफ्तार

April 22, 2025

विजिलेंस ब्यूरो ने पहली किश्त के तौर पर 5000 रुपये रिश्वत लेते नायब तहसीलदार और पटवारी को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान बठिंडा में संगत मंडी के नायब तहसीलदार निर्मल सिंह और राजस्व हलका कोटगुरुके में तैनात पटवारी गुरतेज सिंह को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

राज्य ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आरोपियों को बठिंडा के संगत कस्बे के एक शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उपरोक्त आरोपियों ने उसके प्लाट की गिरदावरी (म्यूटेशन) करवाने के लिए 10,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी, परन्तु सौदा 8,000 रुपए में तय हुआ।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद बठिंडा रेंज की विजीलैंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान दोनों आरोपियों को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 5000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने आरोपियों से 2500-2500 रुपए भी बरामद किए हैं।

इस सम्बन्ध में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के अन्तर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा तथा इस मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Day 17: IPL के बीच भी दुनियाभर में छाई ‘धुरंधर 2’, 17 दिनों में तोड़ा रिकॉर्ड  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें