Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजीलैंस ब्यूरो ने दो किश्तों में 4000 रुपये रिश्वत लेते राजस्व पटवारी को किया काबू

February 27, 2024

विजीलैंस ब्यूरो ने दो किश्तों में 4000 रुपये रिश्वत लेते राजस्व पटवारी को किया काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान आज तहसील दफ्तर गिद्दड़बाहा-2 श्री मुक्तसर साहिब जिले में तैनात राजस्व पटवारी शुभम बांसल को 4,000 रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व पटवारी के खिलाफ यह मामला तहसील गिद्दड़बाहा के गांव पियूरी निवासी दर्शन सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच की और आरोप लगाया कि उक्त पटवारी ने सुबह उसकी जमीन के इंतकाल करने के बदले में 2,000 रुपये रिश्वत ली थी और रिश्वत की बाकी रकम शाम तक देने की मांग कर रहा था।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि बठिंडा रेंज की विजीलैंस यूनिट ने शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की और जाल बिछाया, जिसमें आरोपी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से दूसरी किश्त के तौर पर 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। विजीलैंस टीम ने मौके पर ही आरोपी के कब्जे से रिश्वत के 4 हजार रुपये बरामद किए।

इस संबंध में उक्त राजस्व पटवारी के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें