Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मतदाताओं को पहचान पत्र अब 15 दिनों के भीतर मिलेंगे : चुनाव आयोग

June 19, 2025

मतदाताओं को पहचान पत्र अब 15 दिनों के भीतर मिलेंगे : चुनाव आयोग

चंडीगढ़/जालंधर: चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि उसने मतदाता सूची में विवरण के अद्यतन होने के 15 दिनों के भीतर मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र प्रदान करने के लिए एक नई प्रक्रिया शुरू की है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक मतदाताओं तक मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) पहुंचाने में 1 महीने से थोड़ा अधिक समय लगता रहा है। चुनाव निकाय ने कहा कि नई प्रणाली निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा ईपीआईसी बनाने से लेकर डाक विभाग (डीओपी) के माध्यम से मतदाता को कार्ड मुहैया कराने तक प्रत्येक चरण की वास्तविक समय पर ट्रैकिंग सुनिश्चित करेगी। आयोग की ओर से यह भी कहा गया है कि मतदाताओं को प्रत्येक चरण में एसएमएस के माध्यम से सूचनाएं भी प्राप्त होंगी, जिससे उन्हें अपने ईपीआईसी की स्थिति के बारे में जानकारी मिलती रहेगी।

ये भी पढ़ें- पड़ोसी देश पाकिस्तान में लगे तेज भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकल भागे लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें