Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

भीषण गर्मी के बीच मौसम का बदला मिजाज…जल्द ही लाेगाें काे मिलेगी राहत, इस दिन से मानसून देगा दस्तक

June 22, 2024

भीषण गर्मी के बीच मौसम का बदला मिजाज…जल्द ही लाेगाें काे मिलेगी राहत, इस दिन से मानसून देगा दस्तक

जालंधर: पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के बाद पंजाब के तापमान में भारी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान सामान्य पर पहुंच गया है। सभी जिलों का तापमान 34 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। आने वाले तीन दिन शुष्क रहने वाले हैं, जबकि 26 जून से पंजाब में प्री-मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों में 45 डिग्री के करीब पहुंचा पंजाब का तापमान एक बार फिर 40 डिग्री से नीचे चला गया है। लेकिन आने वाले 3 दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। लेकिन लू की स्थिति नहीं बनेगी और तापमान सामान्य के करीब ही रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर 26 जून से दिखेगा। यह प्री-मानसून की दस्तक होगी। मानसून अभी ज्यादातर इलाकों में धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। जिसके बाद अनुमान है कि इस साल जून के पहले हफ्ते तक ही मानसून दस्तक देगा।

गुरदासपुर रहा सबसे गर्म, 39.5 डिग्री दर्ज किया गया तापमान

बीते दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो सभी शहरों का तापमान 40 डिग्री से कम रहा। पंजाब में गुरदासपुर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सबसे ठंडा इलाका शहीद भगत सिंह नगर का बल्लोवाल इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया।

जानिए पंजाब के शहरों का तापमान

अमृतसर : बीती शाम शहर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। तापमान 25 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर : बीती शाम शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। तापमान 27 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना : शुक्रवार शाम शहर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। तापमान 26 डिग्री से 39 डिग्री के बीच रहेगा।

पटियाला : शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 29 से 40 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

मोहाली : कल शहर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 29 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें