Youth arrested with 2 grenades : फरीदकोट। बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले फरीदकोट में काउंटर इंटेलिजेंस ने कथित आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए दो ग्रेनेड के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान गुरु अर्जन देव नगर निवासी नवजोत सिंह उर्फ नव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कनाडा का पीआर बताया जा रहा है और उसके पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से संपर्क होने का संदेह है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने ड्रोन के जरिए विस्फोटक सामग्री मंगवाई थी। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने नेहरू स्टेडियम के पास कार्रवाई करते हुए उसे काबू किया। मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, फाजिल्का में एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट और यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया है।
बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई फरीदकोट में 19 सितंबर से पांच दिवसीय बाबा फरीद आगमन पर्व शुरू होना है। ऐसे में दो ग्रेनेड बरामद होने और युवक की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि विस्फोटक किसके कहने पर मंगवाए गए थे, इसके पीछे कौन लोग जुड़े हैं और संभावित निशाना क्या था। पिता ने बताई गिरफ्तारी की पूरी कहानी गिरफ्तार युवक के पिता सूबा सिंह ने बताया कि उनका बेटा कनाडा का पीआर है और 12 सितंबर को ही भारत लौटा था।
उन्होंने बताया कि वीरवार शाम बेटे ने कहा था कि उसका कोई कोरियर आना है। इसके बाद वह बेटे के साथ कोरियर लेने सादिक चौक पहुंचे थे। वहां पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और सीआईए स्टाफ ले गई। सूबा सिंह के अनुसार, रात में पुलिस ने उन्हें तो छोड़ दिया, लेकिन उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और इंसाफ की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके कथित संपर्कों, विस्फोटक सामग्री की सप्लाई और संभावित साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...