Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोहाली में नौजवान ने मां, चाचा और भाई को कुचला, एक की मौत

February 2, 2023

मोहाली में नौजवान ने मां, चाचा और भाई को कुचला, एक की मौत

मोहाली: बीती देर रात मोहाली के मनौली गांव में नौजवान द्वारा अपने परिवार के तीन सदस्यों को कुचलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नौजवान ने घरवालों से झगड़ा होने पर अपनी मां, चचेरे भाई व चाचा को कुचल दिया। जिसके बाद घायलों को तुरंत मोहाली के फेज-8 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के भर्ती करवाया गया। जहां चचेरे भाई की इलाज दौरान मौत हो गई, जबकि मां और चाचा इलाज उपचाराधीन हैं।

वहीं, घटना को अंजाम देने वाले नौजवान की पहचान मनौली निवासी 27 वर्षीय दविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को घटना के बारे में अजानकारी दे दी गई है, हालांकि घटना के बाद से आरोपी दविंदर सिंह फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें