Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीनगर में आतंकवादी हमले में घायल अमृतसर के नौजवान की मौत

February 8, 2024

श्रीनगर में आतंकवादी हमले में घायल अमृतसर के नौजवान की मौत

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बुधवार शाम आतंकवादी हमले में गंभीर रूप से घायल पंजाब के एक व्यक्ति ने गुरुवार की सुबह दम तोड़ दिया जिससे मृतकों की संख्या दो हो गयी है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर के शहीद गुंज में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए रोहित ने सुबह करीब 07.55 बजे शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) में दम तोड़ दिया।
पंजाब के अमृतसर निवासी दो श्रमिक अमृत पाल (31) और रोहित माशी (25) पर अज्ञात आतंकवादियों ने कल शाम उस समय हमला किया जब वे श्रीनगर इलाके में अपने किराए के आवास पर जा रहे थे। हमले में अमृत पाल की मौत हो गयी जबकि रोहित घायल हो गया था। कश्मीर घाटी में गैर-स्थानीय लोगों की हत्या ऐसे समय में हुई है जब केंद्र सरकार और उपराज्यपाल प्रशासन जम्मू-कश्मीर में सामान्य स्थिति की बहाली का दावा कर रहे हैं।

अमृतसर जिले के चमियारी गांव के रहने वाले थे दोनों युवक

अमृतसर जिले के चमियारी गांव के दो युवकों अमृतपाल और रोहित की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है। अमृतपाल की तो रात को मौत हो गई लेकिन रोहित की सुबह होते-होते मौत हो गई। दोनों युवक दो दिन पहले गांव से श्रीनगर के लिए निकले थे और आतंकियों ने हमला कर दिया। अमृतपाल पहले भी श्रीनगर जाकर बढ़ई का काम करता था लेकिन रोहित पहली बार श्रीनगर गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें