Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

2023 World Cup भारत के लिए हो सकता है मेरा अंतिम विश्व कप : Ravichandran Ashwin

September 30, 2023

2023 World Cup भारत के लिए हो सकता है मेरा अंतिम विश्व कप : Ravichandran Ashwin

गुवाहाटीः रविचंद्रन अश्विन ने शनिवार को स्वीकार किया कि पांच अक्टूबर से शुरु होने वाला आगामी विश्व कप भारत की ओर से उनका अंतिम विश्व कप हो सकता है जिसमें इस अनुभवी स्पिनर को चोटिल अक्षर पटेल की जगह मेजबान टीम की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। अश्विन ने हाल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ समाप्त श्रृंखला के पहले दो वनडे में शानदार प्रदर्शन किया और इसके बाद उन्हें पटेल की जगह टीम में चुना गया।

भारत के शनिवार को यहां गत चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच से पहले 37 वर्षीय अश्विन ने मैच से पूर्व बातचीत में यह बात स्वीकार की। अश्विन ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘अच्छी लय में हूं और इस टूर्नामेंट का लुत्फ ले रहा हूं जो मुझे अच्छी लय में रखेगा। यह भारत के लिए मेरा अंतिम विश्व कप हो सकता है इसलिये टूर्नामेंट का आनंद लेना सबसे अहम है। ’’

उन्होंने भारतीय टीम में अपने चयन के बारे में कहा, ‘‘मै इसके बारे में (टीम में चयन) में कहता कि आप मजाक कर रहे हो। लेकिन जीवन कई उतार चढ़ाव से भरा होता है। ईमानदारी से कहूं तो मैंने नहीं सोचा था कि मैं यहां टीम के साथ मौजूद रहूंगा। परिस्थितियों ने सुनिश्चित किया कि मैं आज यहां हूं, टीम प्रबंधन ने भरोसा दिखाया है। ’’

अश्विन ने विश्व कप इतिहास में भारत के लिए 10 मैच खेले हैं जिसमें अंतिम मुकाबला 2015 में था। उन्होंने 24.88 के औसत से 17 विकेट झटके हैं और इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर चार विकेट था। मौजूदा भारतीय टीम में विराट कोहली के अलावा अश्विन एकमात्र सदस्य हैं जो 2011 में विश्व कप विजयी अभियान का हिस्सा थे।

अश्विन ने कहा कि दबाव से निपटना अहम होगा। उन्होंने कहा, ‘‘आप इतना ही कर सकते हो कि गेंद दोनों तरीके से टर्न कराओ और मुझे लगता है कि मैं ऐसा कर सकता हूं। इन टूर्नामेंट में दबाव से निपटना अहम होता है और इससे ही तय होगा कि टूर्नामेंट कैसा रहता है। ’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें