Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Half Marathon के लिए पंजीकरण कराने वाले पहले व्यक्ति बने Anurag Thakur

August 2, 2023

Delhi Half Marathon के लिए पंजीकरण कराने वाले पहले व्यक्ति बने Anurag Thakur

नई दिल्लीः केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को दिल्ली हाफ मैराथन 2023 के लिए पहले प्रतिभागी के रूप में पंजीकरण कराया। प्रोकैम इंटरनेशनल ने 15 अक्टूबर को होने वाली विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस के लिए पंजीकरण शुरू करने की घोषणा की।इस कार्यक्रम की बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के लिए पंजीकरण कराकर मुझे खुशी हो रही है और मैं इस आयोजन में हजारों लोगों को भाग लेते देखने के लिए उत्सुक हूं। मैं सभी को इस आयोजन के लिए पंजीकरण करने और फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करूंगा।

18 साल तक किसी कार्यक्रम का आयोजन करना शतक लगाने के बराबर है। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन का यह सफर भारत और दुनिया के लोगों के बीच इस आयोजन की लोकप्रियता को दर्शाता है।’ दुनिया के सबसे तेज हाफ मैराथन में से एक माने जाने वाले, और 268,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाले इस आयोजन को प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाई जाएगी। दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ एथलीट राजधानी दिल्ली में भारतीय धावकों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें