Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

असम टीम को ‘दूसरे दर्जे के नागरिक’ कहने पर Ashok Malhotra ने माफी मांगी 

November 1, 2023

असम टीम को ‘दूसरे दर्जे के नागरिक’ कहने पर Ashok Malhotra ने माफी मांगी 
मोहाली: असम के क्रिकेटरों को ‘दूसरे दर्जे का नागरिक’ कहने वाले भारत के पूर्व क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा ने अपने इस अपमानजनक बयान के लिये माफी मांग ली है। मल्होत्रा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी प्री क्वार्टर फाइनल में यहां मंगलवार को असम के हाथों बंगाल की अप्रत्याशित हार के बाद यह बयान दिया था।
बंगाल के कोच रहे मल्होत्रा ने कहा था ,‘‘ हमारे जमाने में असम की टीम को दूसरे दर्जे के नागरिक माना जाता था। भारत के लिये सात टेस्ट और 20 वनडे खेल चुके मल्होत्रा ने मामले पर विवाद तूल पकड़ने के बाद अगले दिन एक्स पर माफी मांगते हुए कहा ,‘‘ अगर असम के लोगों की भावनाओ को मेरे बयान से ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।
मैं र्शिमंदा हूं। यह जानबूझकर नहीं गया गया । मैं बिना किसी शर्त के माफी मांगता हूं ।’’ मैच में असम के कप्तान रियान पराग ने लगातार सातवां अर्धशतक जमाया और कमेंट्री बॉक्स की तरफ उनके इशारे से साफ था कि वह मल्होत्रा के बयान से खफा हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें