Bangladesh Cricket Board: T20 वर्ल्ड कप 2026 से दूरी बनाने के फैसले को लेकर बांग्लादेश में नया सियासी और खेली मोड़ आ गया है। अब तक इस फैसले की जिम्मेदारी सरकार पर ली जा रही थी, लेकिन बुधवार को स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरुल के ताजा बयान ने पूरी तस्वीर बदल दी है। उन्होंने साफ कहा कि भारत में वर्ल्ड कप खेलने से इनकार का निर्णय सरकार ने नहीं, बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और खिलाड़ियों ने मिलकर लिया था।
‘सरकार का फैसला नहीं था’
10 फरवरी को मीडिया से बातचीत में नजरुल ने कहा कि टीम के वर्ल्ड कप से बाहर होने पर किसी तरह का पछतावा नहीं है। उनके मुताबिक यह निर्णय देश की क्रिकेट, खिलाड़ियों की सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान को ध्यान में रखकर लिया गया था। यह बयान इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि इससे पहले नजरुल कई बार कह चुके थे कि भारत न जाने का फैसला सरकारी स्तर पर लिया गया था और BCB ने केवल उसका पालन किया। अब उनके रुख में बदलाव को बड़ा यू-टर्न माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान से मैच से पहले स्टार ओपनर ‘अभिषेक शर्मा’ अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें
कैसे बढ़ा विवाद?
विवाद की शुरुआत जनवरी में हुई, जब आधिकारिक घोषणा से पहले ही संकेत मिलने लगे थे कि बांग्लादेश भारत में अपने मुकाबले नहीं खेलेगा। उसी दौरान BCCI द्वारा आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिए जाने की खबरें सामने आईं, जिसके बाद मामला और गरमा गया।
बताया जाता है कि नजरुल ICC से बातचीत में भी सक्रिय रहे और खिलाड़ियों के साथ बैठक कर उन्हें अंतिम निर्णय से अवगत कराया गया। अंततः ICC ने घोषणा की कि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा।
लाहौर बैठक के बाद बदला समीकरण
इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और ICC के बीच लाहौर में हुई बैठक में BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम की मौजूदगी अहम रही। बैठक के बाद ICC ने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, 2028 में एक ICC टूर्नामेंट की मेजबानी भी बांग्लादेश को सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान के Mohammad Nabi ने बनाया नया रिकॉर्ड, T20I में 150 मैच खेलने वाले बने दुनिया के चौथे क्रिकेटर
आसिफ नजरुल ने इसे बड़ी कूटनीतिक सफलता बताया और कहा कि ICC ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश को किसी सजा का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने BCB की सराहना करते हुए कहा कि यह देश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। टी20 वर्ल्ड कप से हटने के फैसले पर भले ही बहस जारी हो, लेकिन ICC की ओर से मेजबानी मिलने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट के लिए नई संभावनाओं के दरवाजे खुलते नजर आ रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...