Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तानी मीडिया को वीजा देना BCCI का काम, वह कर रहा है प्रयास : ICC

October 7, 2023

पाकिस्तानी मीडिया को वीजा देना BCCI का काम, वह कर रहा है प्रयास : ICC

हैदराबादः पाकिस्तानी प्रशंसकों और मीडिया को वीजा दिए जाने में देरी पर पीसीबी द्वारा फिर निराशा जताए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कहा कि बीसीसीआई भारत में विश्व कप की कवरेज के लिये आने का इंतजार कर रहे पाकिस्तानी पत्रकारों को वीजा दिलाने के लिये प्रयास कर रहा है। करीब 60 पाकिस्तानी पत्रकार विश्व कप कवर करने भारत आने का इंतजार कर रहे हैं। नीदरलैंड के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान को काफी घरेलू समर्थन मिला लेकिन पाकिस्तान का कोई पत्रकार या प्रशंसक मौजूद नहीं था।

पढ़ें बड़ी खबरें: सालों पुराना झगड़ा खत्म करते हुए Salman Khan के घर पहुंचा ये बड़ा Singer

कराची में जन्मे मोहम्मद बशीर अमेरिकी नागरिक हैं और यहां पाकिस्तान की हौसलाअफजाई के लिए आए हैं। आईसीसी विश्व कप का आयोजक है तो बीसीसीआई मेजबान। आईसीसी प्रवक्ता ने कहा, कि ‘ वीजा दिलाना मेजबान बीसीसीआई का काम है और हमारे पूरे सहयोग के साथ वह इस पर काम कर रहा है। इस मसले को सुलझाने के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं।’’

पढ़ें बड़ी खबरें :  Highway पर पलटी बस, 3 बच्चों समेत 16 की हुई मौत, 29 घायल

पीसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा , कि ‘हम आईसीसी को बार बार याद दिला रहे हैं कि प्रशंसकों और पत्रकारों को वीजा दिलाना उसका दायित्व है। हम आगे भी यह मसला उठाते रहेंगे। आईसीसी विश्व कप में पाकिस्तान का पहला मैच कवर करने के लिये भारतीय वीजा को लेकर अनिश्चितता की स्थिति देखकर निराशा हुई।’’ पाकिस्तानी पासपोर्ट धारक का वीजा आवेदन भारत में गृह, विदेश और खेल मंत्रालय से होकर गुजरता है।

पढ़ें बड़ी खबरें :  इन देशाें में छिड़ी जंग, उग्रवादियों ने दागे दर्जनों रॉकेट, देशभर में सुनी गई सायरन की आवाज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें