Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, मोहम्मद शमी IPL 2024 से हुए बाहर

February 23, 2024

गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, मोहम्मद शमी IPL 2024 से हुए बाहर

नई दिल्ली : भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बाएं टखने में चोट के कारण अगले महीने शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उन्हें ब्रिटेन में इसका ऑप्रेशन करवाना होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने यह जानकारी दी। 33 वर्षीय तेज गेंदबाज चोटिल होने के कारण इंगलैंड के खिलाफ वर्तमान टैस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पा रहा है। उन्होंने भारत की तरफ से अपना अंतिम मैच पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप का फाइनल खेला था।

बीसीसीआई के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर कहा,‘शमी टखने पर विशेष इंजैक्शन लगाने के लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह में लंदन में थे और उन्हें बताया गया कि वह तीन सप्ताह के बाद हल्की दौड़ शुरू कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि इंजैक्शन लगवाने से कोई फायदा नहीं हुआ और अब उनके पास ऑप्रेशन करवाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। वह ऑप्रेशन करवाने के लिए जल्द ही ब्रिटेन जाएंगे। उनके आईपीएल में खेलने का सवाल ही नहीं उठता।’ शमी ने विश्व कप में दर्द के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया था तथा 24 विकेट हासिल किए थे। उन्हें हाल में अजरुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें