Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस IPL Team को लगा बड़ा झटका, कोच शेन बांड ने तोडा नाता

October 18, 2023

इस IPL Team को लगा बड़ा झटका, कोच शेन बांड ने तोडा नाता

मुंबई: पिछले नौ साल से मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच रहे न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज शेन बांड ने इस आईपीएल टीम से नाता तोड़ लिया है। बांड 2015 में मुंबई टीम से जुड़े थे और उनके गेंदबाजी कोच रहते टीम चार आईपीएल खिताब जीत चुकी है। उन्होंने मुंबई इंडियंस अमीरात के मुख्य कोच के पद से भी इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने टीम द्वारा जारी एक बयान में कहा ,‘‘मैं पिछले नौ सत्र में मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनने के लिये अंबानी परिवार को धन्यवाद देता हूं। यह बेहतरीन अनुभव रहा और मैदान के भीतर तथा बाहर काफी अच्छी यादें रही।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इतने महान लोगों , खिलाड़ियों और स्टाफ के साथ काम करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात रही। मुझे उन सभी की कमी खलेगी । भविष्य के लिये शुभकामनायें।’’

बांड 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीतने के समय मुंबई इंडियंस के साथ थे । मुंबई ने इस साल अगस्त में श्रीलंका के लसिथ मानलिंग को गेंदबाजी कोच बनाया है । वह मुंबई के लिये खेल भी चुके हैं। न्यूजीलैंड के लिये 18 टेस्ट, 82 वनडे और 20 टी20 खेल चुके बांड ने मुंबई इंडियंस के युवा गेंदबाजों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें